Powered By Blogger
Showing posts with label puja. Show all posts
Showing posts with label puja. Show all posts

Monday, February 3, 2014

basant panchmi

बसंत पंचमी माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनायी जाती है ,यह  दिन सभी शुभ कार्यों के लिए शुभ माना गया है।
इस वर्ष ४ फरवरी २०१४ को बसंत पंचमी मनायी जा रही है ,इस दिन सरस्वती पूजा का विशेष महत्त्व है.


सृष्टि के रचना काल में विष्णु जी की आज्ञा से ब्र्ह्माजी ने मानव योनि की रचना की पर वः अपनी इस रचना से संतुष्ट नहीं थे। 



और तब ब्र्ह्मा जी ने भगवन विष्णु से आज्ञा लेकर पृथ्वी पर जल छिड़का ,जिससे धरती पर कम्पन होने लगा और एक अतिसुंदर स्त्री अद्भुत रूप में प्रकट हुई, जिनके एक हाथ में वीणा एवं दूसरा हाथ वर मुद्रा में था। वहीं अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला थी। जब इस देवी ने वीणा का मधुर नाद किया तो संसार के समस्त जीव-जंतुओं को वाणी प्राप्त हो गई, तब ब्रह्माजी ने उस देवी को वाणी की देवी सरस्वती नाम दिया। माँ सरस्वती को वीणावादिनी ,माँ भगवती,माँ शारदा के नाम से भी जाना जाता है। 

           वसंत पंचमी के दिन को माता सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाते हैं। 
पुराणोँ  के अनुसार भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण अवतार के रूप में सरस्वती से खुश होकर उन्हें वरदान दिया था कि वसंत पंचमी के दिन तुम्हारी आराधना की जाएगी। इस कारण हिंदू धर्म में वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।

सुमित्रानंदन पंत जी ने वसंत पंचमी पर ये कविता भी लिखी है ---

फिर वसंत की आत्मा आई, 
मिटे प्रतीक्षा के दुर्वह क्षण, 
अभिवादन करता भू का मन ! 
दीप्त दिशाओं के वातायन, 
प्रीति सांस-सा मलय समीरण,
चंचल नील, नवल भू यौवन,
फिर वसंत की आत्मा आई,

आम्र मौर में गूंथ स्वर्ण कण, 
किंशुक को कर ज्वाल वसन तन !
देख चुका मन कितने पतझर, 
ग्रीष्म शरद, हिम पावस सुंदर,
ऋतुओं की ऋतु यह कुसुमाकर,
फिर वसंत की आत्मा आई,

विरह मिलन के खुले प्रीति व्रण,
स्वप्नों से शोभा प्ररोह मन !

सब युग सब ऋतु थीं आयोजन,
तुम आओगी वे थीं साधन,
तुम्हें भूल कटते ही कब क्षण?
फिर वसंत की आत्मा आई,

देव, हुआ फिर नवल युगागम,
स्वर्ग धरा का सफल समागम !

आप सभी को वसंत पंचमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ……… 

Sunday, January 19, 2014

sankashthi (sakat) pooja

सकट पूजा उत्तर प्रदेश में अधिकतर मनायी जाती है ,इसे गणेश संकष्टी पूजा भी कहा जाता है ,माह मास में कृष्ण  पक्ष की चौथ को इसे मनाया जाता है।
जिस तरह सुहागिन स्त्रियां करवा चौथ में निर्जल रहकर पति की लम्बी आयु की कामना हेतु व्रत रहकर पूजा करती हैं ,उसी तरह सकट चौथ की पूजा बेटों की लम्बी आयु के लिए स्त्रियां , पुत्रवती माँ निर्जल रहकर पूजा करती हैं और चन्द्रमा या फिर तारों में अपने व्रत को खोलती है ,इस पूजा में तिल से बनाये हुए पकवानों का विशेष महत्त्व होता है।
इस वर्ष यह व्रत दिनांक ८ जनवरी २०१५ को पड़ रहा है।
पूजन के लिए गौरी-गणेश की मूर्ति स्थापित करके उनका विधिवत पूजन किया जाता है। पूजा के स्थान पर तिल,गंजी ,बथुए का साग ,गुड आदि रखा जाता है ,और फिर कथा कहकर चन्द्रमा को अर्घ्य देकर पानी पिया जाता है।

कथा -------

इस व्रत में वैसे तो ४ कथा कही जाती हैं पर जो मुख्य कथा है वह इस प्रकार है ------- 
किसी राज्य में यह प्रथा थी कि प्रतिदिन एक घर से एक बलि के द्वारा ही आँवा (बर्तन पकाने वाला ) जलाया जाता था ,ऐसा कहा जाता था कि जिस दिन किसी की बलि नहीं दी जायेगी उस दिन आँवाँ नहीं जलेगा और बर्तन कच्चे ही रह जायेंगे। 
एक दिन जिस बूढी औरत के घर की बारी थी वह विधवा थी और उसके एक ही पुत्र था ,बुधिा इसी आशंका से व्यथित थी कि अगर आज मेरे बेटे की बलि दे दी जायेगी तो मैं कल आने वाले सकट की पूजा किसके लिए करूंगी। 
इसी सोच विचार में वह दरवाजे पर बैठी रो रही थी उधर से सकट देव निकले !उन्होंने पूछ कि देवी तुम क्यों रो रही हो तुम्हारी क्या परेशानी है ?तब वह विधवा बोली भगवन _"आज इस राज्य में जिसकी बलि दी जानी  है वह मेरा एकलौता पुत्र है और अगर उसकी ही बलि चढ़ जायेगी तो में कैसे रहूंगी और किसके वास्ते सकट की पूजा करूंगी "
तब महाराज ने उस बुढ़िया को ५ सुपारी और एक ५ का सिक्का देते हुए कहा _ देवी तुम इसे अपने पुत्र को दे देना और फिर उसे आंवा में बिठा देना "
बुढ़िया ने वैसा ही किया "जैसे दूसरे दिन आँवा खोला गया उसका पुत्र जीवित बैठा था। और तभी से बिना बलि के उस राज्य में बर्तन पकाने के लिए आंवा लगाया जाने लगा। बुढ़िया ने भी प्रसन्नता पूर्वक सकट की पूजा संपन्न की। 
इस तरह सकट देव पुत्र रक्षा करते है।संकष्ठी चतुर्थी के दिन कुछ स्त्रियां फलहार लेती है,जिसमें शकरकंद और दूध लिया जाता है परन्तु जो भोजन ग्रहण करती हैं वे पूरी आदि का सागार ले सकती हैं । 
कहीं-कहीं सूर्य को अर्घ्य देकर व् कहीं तारों में भी पूजा समाप्त की जाती है ॥

Sunday, January 12, 2014

makar sankranti/khichdi / मकर संक्रांति/खिचड़ी

जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब सुख और समृद्धी का प्रतीक मकर संक्रांति का पर्व पूरे हिंदुस्तान में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।
उत्तर  भारत में इसे मकर संक्रांति या फिर खिचड़ी के नाम से मनाया जाता है ,पंजाब ,हरियाणा में इसे लोहड़ी के रूप में मनाया जाता है ,दक्षिण भारत में पोंगल और असम  में बिहु के नाम से इस परम पावन  त्यौहार को मनाया जाता है।
उत्तर भारत में अधिकतर लोग नए चावल से खिचड़ी बनाकर सूर्य भगवान् का भोग लगाते है जिसके कारण ही इसे खिचड़ी के नाम से मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्त्व माना  गया है और स्नान के पश्चात लोग तिल और गुड़ से बनी वस्तुओं का भोग लगाकर खाते हैं। बहुत सी जगहों पर लोग पतंग उड़ाकर भी इस त्यौहार को मानते हैं ,
कहा यह जाता है कि इस दिन सूर्य  दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं। कहा यह जाता है कि इस उत्तरायण में देह त्यागने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
उत्तर भारत में इस दिन गंगा स्नान का बहुत महत्त्व है ,लोग गंगा स्नान के पश्चात खिचड़ी का दान करते हैं और खिचड़ी कहते हैं ,तिल और गुड़ का भी दान किया जाता है ।

सूर्य पूर्व दिशा से उदित होकर 6 महीने दक्षिण दिशा की ओर से तथा 6 महीने उत्तर दिशा की ओर से होकर पश्चिम दिशा में अस्त होता है। 

मकर संक्रांति के पश्चात सभी शुभ कार्यों का आरम्भ हो जाता है 

 

Saturday, January 11, 2014

ekadashi vrat (putrda)

इस व्रत के नाम के अनुसार ही इसका फल है. जिन व्यक्तियों को संतान होने में बाधाएं आती है अथवा जो व्यक्ति पुत्र प्राप्ति की कामना करते हैं उनके लिए पुत्रदा एकादशी का व्रत बहुत ही शुभफलदायक होता है. इसलिए संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को व्यक्ति विशेष को अवश्य रखना चाहिए, जिससे उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सके
हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार प्रतिवर्ष पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है. इस दिन भगवान नारायण की पूजा की जाती है. धूप-दीप आदि से भगवान नारायण की अर्चना की जाती है, उसके पश्चात फलाहार किया जाता इस दिन दीप दान करने का महत्व है.
इस वर्ष यह एकादशी दिनाकं ११ जनवरी २०१४ को पड़   रही है ----

कथा इस प्रकार है ------------

प्राचीन काल में भद्रावतीपुरी नगर में राजा सुकेतुमान राज्य करते थे.  शादी के कई वर्ष बीत जाने पर भी उनको पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई. राजा और उसकी रानी दोनों इस बात को लेकर चिन्ताग्रस्त रहते थे. राजा  इसी चिन्ता से अधिक दु:खी थे कि उनके मरने के बद उन्हें कौन अग्नि देगा. मन में बुरे-बुरे विचार आते थे। 
एक दिन इसी चिन्ता से ग्रस्त राजा सुकेतुमान अपने घोडें पर सवार होकर वन की ओर चल दिए. वन में चलते हुए वह अत्यन्त घने वन में चले गए जहाँ तरह-तरह के जानवरों की आवाजें सुनाई दे रही थी.
वन में चलते-चलते राजा को बहुत प्यास लगने लगी. वह पानी की तलाश में वन में और अंदर की ओर चले गए जहाँ उन्हें एक सरोवर दिखाई दिया. राजा ने देखा कि सरोवर के पास ऋषियों के आश्रम भी बने हुए है और बहुत से मुनि वेदपाठ कर रहे हैं।  राजा ने सभी मुनियों को बारी-बारी से सादर प्रणाम किया. ऋषियों ने राजा को आशीर्वाद दिया और बोले कि राजन हम आपसे प्रसन्न हैं. तब राजा ने ऋषियों से उनके एकत्रित होने का कारण पूछा. मुनि ने कहा कि वह विश्वेदेव हैं और सरोवर के निकट स्नान के लिए आये हैं. आज से पाँचवें दिन माघ मास का स्नान आरम्भ हो जाएगा और आज पुत्रदा एकादशी है. जो मनुष्य इस दिन व्रत करता है उन्हें पुत्र की प्राप्ति होती है.

राजा सुकेतुमान ने यह सुनते ही कहा -"ऋषिवर  यदि आप सभी मुझ पर प्रसन्न हैं तब आप मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति का आशीर्वाद दें. मुनि बोले हे राजन आज पुत्रदा एकादशी का व्रत है.आप आज इस व्रत को रखें और भगवान नारायण की आराधना करें. राजा ने मुनि के कहे अनुसार विधिवत तरीके से पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा. विधिवत तरीके से अनुष्ठान किया. . इसके बाद राजा ने सभी मुनियों को बार-बार झुककर प्रणाम किया और अपने महल में वापिस आ गये. कुछ समय के पश्चात रानी गर्भवती हो गई. नौ महीने बाद रानी ने एक सुकुमार पुत्र को जन्म दिया, जो आगे चलकर शूरवीर तथा प्रजापालक बना.

  इस दिन गाय के बछड़े के दूध का सागर लिया जाना चाहिए ॥

Wednesday, November 27, 2013

utpanna ekadashi

पूजा -पाठ हिदुस्तानी घरों की परम्परा है प्रतिदिन के व्रत -त्यौहार दिनचर्या में उसी तरह से शामिल हैं जिस तरह से भोजन। एकादशी ,तेरस ,पूर्णिमा,आदि के व्रत  की परंपरा है ,कहा जाता है एकादशी के व्रत के रखने से विष्णु जी की कृपा के साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। आने वाली २९ नवम्बर २०१३ को उत्पन्न एकादशी पड़ रही है और जिसकी कथा और पूजा इस प्रकार है --------
 इस व्रत को करने से मनुष्य का जीवन शुख शांति से व्यतीत होता है ,इस दिन परोपकारिणी देवी का जन्म हुआ था और इसीलिए इस दिन पूजन करके भगवद भजन करना चाहिए।

कथा-----

          सतयुग में मुर नामक दानव ने देवताओं पर विजय पाकर इंद्र को पदस्थ कर दिया ,देवता लोग अप्रसन्न होकर भगवान् शंकर के पास पहुंचे ,शिवजी के आदेश से देवता विष्णु जी के पास पहुचे। विष्णु जी ने बाणों से राक्षसों का वध तो कर दिया मगर मुर न मरा। दानव मुर किसी देवता के वरदान से अजेय था। विष्णु जी ने मुर से लड़ना छोड़कर बद्रिकाश्रम की गुफा में आराम करने चले गए। मुर ने भी उनका पीछा न छोड़ा और गुफा में जाकर उन्हें मारना चाहा ,पर उसी समय विष्णु जी के शरीर से एक सुंदर कन्या ने जन्म लिया ,जिसने मुर का वध कर दिया। 
उस कन्या ने विष्णु जी को बताया -:मैं आपके अंग से उत्पन्न हुई एक शक्ति हूँ। "विष्णु जी प्रसन्न हुए और उन्होंने वरदान दिया कि तुम संसार के माया जाल में उलझे तथा मोहवश मुझे भूले हुए प्राणियों को मेरे पास लाने में सक्षम होगी और तेरी आराधना करने वाले प्राणी आजीवन सुखी रहेंगे। 
क्योंकि वो कन्या एकादशी के दिन पैदा हुई थी अतः इस एकादशी का नाम उत्पन्न पड़ा ,और इस एकादशी को करने वाले प्राणी को विष्णु लोक में वास मिलता है। 

Sunday, November 10, 2013

anvla navmi

दीपावली के बाद आने वाली कार्तिक मास की नवमी को आँवला नवमी कहते हैं। आँवला नवमी पर आँवले के वृक्ष के पूजन का महत्व है। साथ ही पुत्र रत्न की प्राप्ति हेतु इस नवमी पूजन का विशेष महत्व है। 
आंवला नवमी को अक्षय नवमी के रूप में भी जाना जाता है।  ऐसा मन गया है कि इस दिन सतयुग का प्रारंभ हुआ था। कहा जाता है कि आंवला भगवान विष्णु का पसंदीदा फल है। आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए इस की पूजा करने का विशेष महत्व होता  है। 
एक कथा के अनुसार पुत्ररत्न की प्राप्ति के लिए एक दिन एक वैश्य की पत्नी ने पड़ोसन के कहने पर पराए लड़के की बलि भैरव देवता के नाम पर दे दी। इस वध का परिणाम विपरीत हुआ और उस महिला को कुष्ट रोग हो गया तथा लड़के की आत्मा सताने लगी। 
बाल वध करने के पाप के कारण शरीर पर हुए कोढ़ से छुटकारा पाने के लिए उस महिला ने गंगा के कहने पर कार्तिक की नवमी के दिन आँवला का व्रत करने लगी। ऐसा करने से वह भगवान की कृपा से दिव्य शरीर वाली हो गई तथा उसे पुत्र प्राप्ति भी हुई। तभी से इस व्रत को करने का प्रचलन है।आँवले के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा में बैठकर पूजन कर उसकी जड़ में दूध देना चाहिए। इसके बाद पेड़ के चारों ओर कच्चा धागा बाँधकर कपूर, बाती या शुद्ध घी की बाती से आरती करते हुए सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। 

इस वर्ष यह नवमी दिनांक ११ नवम्बर  २०१३ को पड़  रही है और आप सभी को आवंला नवमी की बहुत -बहुत शुभकामनाएं  

Friday, November 8, 2013

tulsi arti

कार्तिक मास में तुलसी पूजा का विशेष महत्त्व है ,पूरे माह तुलसी पूजन ,आरती ,प्रभात फेरी आदि का आयोजन मंदिरों में किया जाता है। घरों में भी तुलसी जी की पूजा की जाती है ,पूरे माह आरती पूजन के पश्चात एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक विशेष प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाता है ,और तुलसी विवाह किया जाता है।कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं ,कुछ लोग इस दिन और कुछ लोग पूर्णिमा के दिन विधि -विधान से तुलसी विवाह करते है।  तुलसी पूजन में तुलसी आरती की जाती है और जो आरती हम बचपन से गाते आये हैं वो इस प्रकार है -----
 


           तुलसा महारानी नमो -नमो,हरी की पटरानी नमो -नमो। 

                                            धन तुलसी पूर्ण तप कीन्हो ,शालिग्राम बनी पटरानी। 

                                            जाके पत्र मंजर कोमल ,श्रीपत चरण कमल लपटानी।

                                            धूप -दीप -नवैद्य आरती, पुष्पन की वर्षा महारानी।

                                            छपपन भोग छत्तीसों व्यंजन ,बिन तुलसी हरी एक न मानी।

                                             सभी सखी मैया तेरो यश गावैं ,भक्ति दान दीजै महारानी। 

                                                       नमो -नमो तुलसा महारानी ,नमो -नमो तुलसा महारानी। ।

इस आरती के अतिरिक्त जो आरती आजकल आरती संग्रह की पुस्तकों में हैं वो इस प्रकार है --------


                        जय जय तुलसी  माता,

सबकी सुखदाता वर माता |

सब योगों के ऊपर,
सब रोगों के ऊपर,
रज से रक्षा करके भव त्राता |

बहु पुत्री है श्यामा, सूर वल्ली है ग्राम्या,
विष्णु प्रिय जो तुमको सेवे सो नर तर जाता |

हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वंदित,
पतित जनों की तारिणि तुम हो विख्याता |

लेकर जन्म बिजन में, आई दिव्य भवन में,
मानव लोक तुम्हीं से सुख संपति पाता |

हरि को तुम अति प्यारी श्याम वर्ण सुकुमारी,
प्रेम अजब है श्री हरि का तुम से नाता |

जय जय तुलसी माता |

                   

Friday, November 1, 2013

narak chaturadshi

नरक चतुर्दशी पर्व का सम्बन्ध साफ़-सफाई से विशेष है ,कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को "नरक चतुर्दशी" मनायी जाती है। कुछ जगह इसे छोटी दीवाली के रूप में भी मनाया जाता है। 
कथाओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान कष्ण ने नरकासुर नाम  के दैत्य का संहार किया था। आज के दिन मृत्यु के देवता यमराज के लिए दीप दान भी किया जाता है।
नरक चतुर्दशी की कथाः पुराने समय की बात है रन्तिदेवी नाम के राजा हुए थे। रन्तिदेवी अपने पूर्व जन्म में काफी धार्मिक व दानी थे, इस जन्म में भी दान पुण्य में ही समय बिताया था। कोई पाप किया याद न था लेकिन जब अंतिम समय आया तो यमदूत लेने आए। राजा ने यमदूतों से पूछा कि मैंने तो काफी दान पुण्य किया है कोई पाप नहीं किया फिर यमदूत क्यों आए हैं मतलब मैं नरक में जांऊगा।
 राजा रन्तिदेवी ने यमदूतों से एक वर्ष की आयु की माँग की। यमदूतों ने राजा की प्रार्थना स्वीकार कर ली और बताया कि एक बार तुम्हारे द्वार से एक ब्राह्मण भूखा वापस लौट गया था इस कारण नरक भोगना पडेगा।
      राजा ने ऋषि मुनियों से जाकर अपनी व्यथा बताई। ऋषियों ने कहा कि राजन् तुम कार्तिक मास की कष्ण पक्ष की चतुर्दशी का व्रत करो और इस ब्राह्मणों को भोजन कराओ और अपना अपराध सबके सामने स्वीकार कर क्षमा याचना करो। ऐसा करने से तुम पाप से मुक्त हो जाओगे।
      राजा ने ब्राह्मणों के कहे अनुसार  कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को व्रत रखा व सब पापों से मुक्त हो विष्णु लोक चला गया।

 कई घरों में रात को घर का सबसे बुजुर्ग सदस्य एक दिया जला कर पूरे घर में घुमाता है और फिर उसे ले कर घर से बाहर कहीं दूर रख कर आता है. घर के अन्य सदस्य अंदर रहते हैं और इस दिये को नहीं देखते. यह दीया यम का दीया कहलाता है और माना जाता है कि पूरे घर में इसे घुमा कर बाहर ले जाने से सभी बुराइयां और कथित बुरी शक्तियां घर से बाहर चली जाती हैं.

 विधि-विधान से पूजा करने वाले व्यक्ति को मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं और उसका जीवन नरक की यातनाओं से मुक्त हो जाता है।

इस वर्ष नरक चतुर्दशी दिनांक २ नवंबर दिन शनिवार २०१३ को पड़  रही है ,आप सभी को दीपावली कि हार्दिक शुभकामनाएं। । …

Sunday, October 27, 2013

rama ekadashi vrat

कार्तिक मास के कृ्ष्णपक्ष की एकादशी का नाम रमा एकादशी है. इस एकादशी को रम्भा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इसका व्रत करने से समस्त पाप नष्ट होते है.  

रमा एकादशी व्रत कार्तिक मास के कृ्ष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता है. वर्ष 2013 में यह एकादशी दिनांक ३० अक्तूबर को  किया जायेगा. इस दिन भगवान श्री केशव का संपूर्ण वस्तुओं से पूजन किया जाता है.

रमा एकादशी व्रत की कथा इस प्रकार है ------------

प्राचीन काल की बात है, एक बार मुचुकुन्द नाम का एक राजा राज्य करता था.  वह प्रकृ्ति से सत्यवादी था.  तथा वह श्री विष्णु का परम भक्त था. उसका राज्य में कोई पाप नहीं होता है. उसके यहां एक कन्या ने जन्म लिया. बडे होने पर उसने उस कन्या का विवाह राजा चन्द्रसेन के पुत्र साभन के साथ किया.
एक समय जब चन्द्रभागा अपने ससुराल में थी, तो एक एकादशी पडी. एकादशी का व्रत करने की परम्परा उसने मायके से मिली थी. चन्द्रभागा का पति सोचने लगा कि मैं शारीरिक रुप से अत्यन्त कमजोर हूँ. मैं इस एकादशी के व्रत को नहीं कर पाऊंगा. व्रत न करने की बात जब चन्द्रभागा को पता चली तो वह बहुत परेशान हुई़.
चन्द्रभागा ने कहा कि मेरे यहां एकादशी के दिन कोई भी भोजन नहीं कर सकता. अगर आप भोजन करना ही चाहते है, तो किसी ओर स्थान पर चले जायें यदि आप यहाँ रहेंगे तो आपको व्रत अवश्य ही करना पडेगा. अपनी पत्नी की यह बात सुनकर शोभन बोला कि तब तो मैं यही रहूंगा और व्रत अवश्य ही करूंगा.
यह सोच कर उसने एकादशी का व्रत किया, व्रत में वह भूख प्यास से पीडित होने लगा. सूर्य भगवान भी अस्त हो गए. और जागरण की रात्रि हुई़. वह रात्रि सोभन को दु:ख देने वाली थी. दूसरे दिन प्रात: से पूर्व ही सोभन इस संसार से चल बसा. 
राजा ने उसके मृ्तक शरीर को दहन करा दिया. चन्द्रभागा अपने पति की आज्ञानुसार अपने पिता के घर पर ही रही़. रमा एकादशी के प्रभाव से सोभन को एक उतम नगर प्राप्त हुआ, जो सिंहासन से युक्त था, परन्तु यह राज्य अध्रुव ( अदृश्य)  था. यह एक अनोखा राज्य था।
एक बार उसकी पत्नी के राज्य का एक ब्राह्माण भ्रमण के लिए निकला, उसने मार्ग में सोभन का नगर देखा. और सोभन ने उसे बताया कि उसे रमा एकादशी के प्रभाव से यह नगर प्राप्त हुआ है. सोभन ने ब्राह्माण से कहा की मेरी पत्नी चन्द्र भागा से इस नगर के बारे में और मेरे बारे में बता देना , वह सब ठीक  कर देगी.
ब्राह्माण ने वहां आकर चन्द्रभागा को सारा वृ्तान्त सुनाया. चन्द्रभागा बचपन से ही एकादशी व्रत करती चली आ रही थी. उसने अपनी सभी एकादशियों के प्रभाव से अपने पति और उसके राज्य को यथार्थ का कर दिया. और अन्त में अपने पति के साथ दिव्यरुप धारण करके तथा दिव्य वस्त्र अंलकारों से युक्त होकर आनन्द पूर्वक अपने पति के साथ रहने लगी.
  जो भी इस रमा एकादशी का व्रत करते है. उनके ब्रह्महत्या  आदि के पाप नष्ट होते है.

Sunday, October 20, 2013

karwa chauth..ka vrat ,poojaa

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को स्त्रियाँ पति की लम्बी आयु ,स्वास्थ्य और मंगलकामना के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। इस व्रत का फल शुभ और सौभाग्य को देने वाला माना गया है । इस व्रत को रखने वाली स्त्री प्रातः काल में जलपान ग्रहण करने के उपरांत व्रत का संकल्प लेती अं और सायंकाल चंद्रोदय के उपरांत पूजा करके चन्द्र दर्शन करके पति के हाथ से जल ग्रहण करती है । 

कथा ------

एक बार अर्जुन नीलगिरी पर्वत पर तपस्या करने गए। द्रोपदी ने सोच की यहाँ हर वक्त विघ्न -बाधाएं आती रहती हैं ,उनके शयन के लिए कोई उपाय करना चाहिए तब उन्हें भगवान् कृष्ण का ध्यान किया। श्री कृष्ण जी ने कहा -पर्वत्री जी ने भी शिव जी से यही प्रश्न किया था तब न्होंने करवा चौथ का व्रत करने को कहा था जिसकी कथा और विधान में तुमको बताता हूँ

१. प्राचीन काल में धर्मपरायण ब्राह्मण के सात पुत्र तथा एक पुत्री थी ,बड़ी होने पर ब्राह्मण ने उसका विधिवत विवाह कर दिया। विवाह के पश्चात उसने करवा चौथ का व्रत रखा। सात भाइयों की लाडली बहन चंद्रोदय से पहले ही भूख से व्याकुल होने लगी ,यह देखकर भाइयों से उसकी ऐसी अवस्था देखी  न गयी और उन्होंने कुछ सोचते हुए चंद्रोदय से पहले ही भोजन करने की सोची और तब उन्होंने पीपल की आड़ से चलनी में दिया रख कर चन्द्रोदय  होने की बात कही। 
और कहा उठो बहन अर्घ्य देकर भोजन कर लो ,बहन ने अर्घ्य देकर भोजन कर लिया तभी उसके पति के प्राण पखेरू हो गए। यह देखकर वह रोने -चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर देवदासियों ने आकर रोने का कारन पूछा तो ब्राह्मण की कन्या ने सब हाल कह सुनाया !तब देवदासियां बोली तुमने चंद्रोदय से पहले ही अन्न -जल ग्रहण कर लिया जिसके कारन तुम्हारे पति की मृत्यु हुई है। यदि अब तुम मृत पति की सेवा करती हुई बारह महीनों तक प्रत्येक चौथ का व्रत विधिपूर्वक करो और करवा चौथ का व्रत यथाविधि करो तो तुम्हारे पति अवश्य जी उठेंगे। 
ब्राह्मण की पुत्री ने वैसा ही किया जैसा की देवदासियां कह कर गयीं थीं तो उसका पति जीवित हो उठा । 
इस प्रका कथा कह कर श्रीकृष्ण ने द्रोपदी से कहा तुम भी इसी प्रका व्रत करोगी तो तुम्हारे सरे दुःख दूर होंगे। 

२.  एक ब्राह्मण परिवार में सात बहुएँ थीं उनमें से छः बहुएं बहुत अमीर मायके की थी मगर सातवीं बहु निर्धन परिवार से थी ,वह घर का सारा काम काज करती थी और सबकी सेवा करती रहती थी। 
तीज -त्यौहार पर जब उसके मायके से कोई न आता तो वह बहुत दुखी होती थी।  करवा चौथ पर वह दुखी होकर घर से निकल पड़ी और जंगल में जाकर वृक्ष के नीचे बैठ कर रोने लगी। तभी बिल से सांप निकल और उके रोने का  कारन पूछा ----तब छोटी ने सारी बात कही।  नाग को उस पर दया आगई और बोल तुम घर चलो मैं अभी करवा लेकर आता हूँ। 
नाग देवता करवा लेकर उसके घर पहुंचे। सास प्रसन्न हो गयी। सास ने प्रसन्न मन से छोटी को नाग के साथ उसके घर भेज दिया।  नाग देवता ने छोटी को अपना सारा महल दिखया और कहा -जितने दिन चाहो यहाँ आराम से रहो!
एक बात याद रखना -सामने रखी नांद कभी मत खोलना।  एक दिन उत्सुकता वश छोटी ने जब घर पर कोई नहीं था उस नांद को खोल कर देखना चाहा परन्तु उसमें से छोटे-छोटे नाग के बच्चे निकल कर इधर-उधर रेंगने लगे। उसने जल्दी से नांद को ढक दी ,जल्दी में एक सांप की पूँछ कट गयी ,शाम को नाग के आने पर उसने अपनी गलती स्वीकार ली और आज्ञा लेकर अपने घर वापस चली गयी ,उसकी ससुराल में बड़ी इज्जत होने लगी। 
जिस सांप की पूछ कटी थी उसने जब अपनी माँ से पूछ की मेरी पूँछ कैसे कटी ? माँ ने बताया तो वह बोल मैं बदला लूँगा ,माँ के बहुत समझाने पर भी वो छोटी के घर गया और चुप कर बैठ गया। 
वहां उसकी सास से किसी बात पर सास से बहस हो रही थी और छोटी बार-बार कसम खाकर कह रही थी की मैंने ऐसा कुछ नहीं किया ,"मुझे बंदा  भैया से प्यारा कोई नहीं मैं उनकी कसम खाकर कह रही हूँ मैंने ऐसा नहीं किया" यह सुनकर बंडा सोचने लगा ये मुझे इतना प्यार करती है और मैं इसे मारने चला था और वो वहां से चला गया । तभी से बंडा भैया करवा लेकर जाने लगे । 

              इस वर्ष करवा चौथ का व्रत २२ अक्टूबर २०१३ को पड़  रहा है ।





Friday, October 18, 2013

sharad poornima/ शरद पूर्णिमा/ कोजागिरी पूर्णिमा

आश्चिन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा शरद पूर्णिमा कहलाती है. वर्ष 2015 में शरद पूर्णिमा 26 अक्तूबर  को होगी . इस पूर्णिमा को कोजागिरी पूर्णिमा व्रत और रास पूर्णिमा भी कहा जाता है . इस दिन चन्द्रमा व सत्य नारायण भगवान का पूजन, व्रत, कथा की जाती है.
 ज्योतिषिय नियमों  के अनुसार इसी दिन चन्द्र अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है. कुछ क्षेत्रों में इस व्रत को कौमुदी व्रत भी कहा जाता है. इस दिन के संदर्भ में एक मान्यता प्रसिद्ध है, कि इस दिन भगवान श्री कृ्ष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचा था. इस दिन चन्द्रमा कि किरणों से अमृ्त वर्षा होने की किवदंती प्रसिद्ध है. इसी कारण इस दिन खीर बनाकर रत भर चांदनी में रखकर अगले दिन प्रात: काल में खाने का विधि-विधान है.

कुछ लोग दूध में चूरा भिगो कर रखते हैं और कुछ लोग काली मिर्च में चीनी पीस कर देशी घी के साथ रखते हैं इस विषय में कहा ये जाता है की इस काली मिर्च के प्रसाद को खाने  से आँखों की रोशनी तेज़ होती है । 

अतः इस दिन कुछ भी प्रसाद बना कर चन्द्रमा की रौशनी में जरूर रखना चाहिए और प्रातः  उठकर इस प्रसाद को ग्रहण करना चाहिए और सभी में इस प्रसाद को वितरित करना चाहिए ।

कथा ----

    एक साहुकार था जिसके यहां दो पुत्रियां थीं. एक पुत्री विधि-विधान से व्रत पूरा करती थी.  और दूसरी पुत्री व्रत तो करती थी, परन्तु अधूरा ही किया करती थी. इसी कारण से दूसरी पुत्री के यहां जो भी संतान होती थी. वह मर जाती थी. यह स्थिति देख कर साहूकार की दूसरी पुत्री ने इसका कारण पंडितों  से पूछा. तब पंडितों ने बताया की तुम व्रत तो करती हो मगर अधूरा किया करती हों, इसी कारण से तुम्हारी सन्तान जन्म लेते ही मर जाती है.अतः  तुम शरद पूर्णिमा का पूरा व्रत करों,साहूकार की पुत्री ने पंडितों के बताये अनुसार व्रत किया फलस्वरूप उसे पुत्र तो हुआ मगर शीघ्र ही उसकी मृत्यु हो गयी । 
उसने अपनी संतान को एक पटली पर लिटा दिया और उसके ऊपर कपडा ढ्क दिया. इसके बाद वह अपनी बडी बहन को बुलाकर लाई और उसे बैठने के लिये कहा, उसकी बडी बहन के वस्त्र उस बालक से छू गयें. और देखते ही देखते मरा हुआ बच्चा रोने लगा. बालक को रोते देख, बडी बहन ने कहा कि अगर गलती से मैं बालक के ऊपर बैठ जाती तो बच्चा मर न जाता. तब छोटी बहन ने कहा की यह तो पहले ही मरा हुआ था. तेरे वस्त्र छूने से यह जीवित हो गया है. उसके बाद से शरद पूर्णिमा का व्रत पूरे विधि-विधान से करने की परम्परा चली आ रही है.

हिंदू धर्म में जितने भी व्रत त्यौहार, या तिथिएं  मनाई जाती है यदि देखा जाये तो उनका कोई न कोई महत्व है 

Saturday, October 12, 2013

aathvan navratra (mahagauri poojan

श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः |
महागौरी शुभं दद्यान्त्र महादेव प्रमोददा ||

                 इस मन्त्र से आज हमने माता की उपासना की है ।और आप सभी भी इसी मन्त्र से आराधना करें तो उत्तम फल कि प्राप्ति होगी ।

 

 इनके समस्त वस्त्र एवं आभूषण आदि भी श्वेत है ।इनकी चार भुजाएं है ।इनका वाहन वृषभ है ।अपने पार्वती रूप में इन्होने भगवान् शिव को पति - रूप में प्राप्त करने के लिए बड़ी कठोर तपस्या की थी ।इस कठोर तपस्या के कारण इनका शरीर एकदम काला पड़ गया ।इनकी तपस्या से प्रसन्न और संतुष्ट होकर जब भगवान् शिव ने इनके शरीर को गंगाजी के पवित्र जल से मलकर धोया तब वह विद्युत् प्रभा के समान अत्यंत कान्तिमान गौर हो उठा ! तभी से इनका नाम महागौरी पड़ा । दुर्गा पूजा के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है ।इनकी शक्ति अमोघ और सद्यः फलदायिनी है । माता के इस स्वरूप की पूजा करने से पूर्व संचित पाप भी विनिष्ट हो जाते है ।भविष्य में पाप संताप , दैन्य - दुःख उसके पास कभी नै आते। वह सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है ।इनकी पूजा उपासना से भक्तों के सभी कल्मष धुल जाते है माँ महागौरी का ध्यान - स्मरण पूजन - आराधना भक्तों के लिए सर्वविध कल्याणकारी है । हमें सदैव इनका ध्यान करना चाहिए ! इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है ।मन को अनन्य भाव से एकनिष्ठ कर मनुष्य को सदैव इनके ही पादार - विन्दों का ध्यान करना चाहिए । ये भक्तों का कष्ट अवश्य ही दूर करती है ! इनकी पूजा - उपासना से भक्तों के असम्भव कार्य भी संभव हो जाते है ! अतः इनके चरणों की शरण पाने के लिए हमे सर्व विध प्रयत्नं करना चाहिए । पुराणों में इनकी महिमा का प्रचुर आख्यान किया गया है ।ये मनुष्य की वृत्तियों को सत की ओर प्रेरित करके असत का विनाश करती हैं ।

      माता के इस स्वरूप को हम सभी सत -सत प्रणाम करते है बोलो माता रानी कि जय,

Thursday, October 10, 2013

chatha navratra (maa katayaani )

                                              चंद्र हासोज्ज वलकरा शार्दू लवर वाहना |
                                                         कात्यायनी शुभं दद्या देवी दानव घातिनि || 
                          इस मंत्र द्वारा मां के छठे रूप की आराधना की जाती है
मार्कण्डये पुराण के अनुसार जब राक्षसराज महिषासुर का अत्याचार बढ़ गया, तब देवताओं के कार्य को सिद्ध करने के लिए देवी मां ने महर्षि कात्यान के तपस्या से प्रसन्न होकर उनके घर पुत्री रूप में जन्म लिया. चूँकि महर्षि कात्यान ने सर्वप्रथम अपने पुत्री रुपी चतुर्भुजी देवी का पूजन किया, जिस कारण माता का नाम कात्यायिनी पड़ा. मान्यता है कि यदि कोई श्रद्धा भाव से नवरात्री के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा आराधना करता तो उसे आज्ञा चक्र की प्राप्ति होती है.
इनका रूप भव्य और दिव्य हैं ,स्वर्ण के समान तेज वाली मां के बायी तरफ उपर वाले हाथ  में कमल पुष्प और नीचे वाले हाथ  में तलवार हैं . 
 मां कात्यायनी की उपासना से मनुष्य  सरलता पूर्वक अर्थ ,धर्म ,काम और मोक्ष चारो फलों को आसानी से प्राप्त कर लेता हैं । जो मनुष्य मन ,कर्म और वचन से मां की आराधना करता हैं उन्हे मां धन -धान्य से परिपूर्ण करती हैं और साथ ही भयमुक्त भी करती हैं । 
 मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण को पति रूप में प्राप्त करने के लिए रुक्मिणी ने इनकी ही आराधना की थी, जिस कारण मां कात्यायनी को मन की शक्ति कहा गया है.
 

Sunday, October 6, 2013

2end navaratra-----maa bhrhamcharini

दुर्गा पूजा के दूसरे दिन मां दुर्गा की दूसरी शक्ति स्वरूपा भगवती ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. माता ब्रह्मचारिणी का स्वरुप बहुत ही सात्विक और भव्य है. ये श्वेत वस्त्र में लिपटी हुई कन्या रूप में हैं जिनके दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल रहता है. मां दुर्गा की 9 शक्ति का यह दूसरा रूप भक्तों और साधकों को अनंत  फल प्रदान करने वाला है. 
  ब्रह्मचारिणी - तप का आचरण करने वाली - वेदस्तत्वं तपो ब्रह्म - वेद, तत्व और तप ' ब्रह्म शब्द के अर्थ है !
पौराणिक कथानुसार अपने पूर्व जन्म में ब्रह्मचारिणी मां भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए देवर्षि नारद के उपदेश से कठिन तपस्या की ,और  इस तपस्या के दौरान मां ब्रह्मचारिणी ने एक  हज़ार वर्ष तक केवल फल खाकर व्यतीत किए और सौ वर्ष तक केवल शाक पर निर्भर रहीं. अपने कठिन उपवास के समय मां केवल जमीन पर टूट कर गिरे बेलपत्रों को खाकर तीन हज़ार वर्ष तक भगवान शिव की अराधना करती रही और फिर कई हज़ार वर्षों तक वह निर्जल और निराहार ही व्रत करती रही, तब जाकर भगवान शिव इन्हें पति रूप में प्राप्त हुए। 
इनकी पूजा - उपासना से मनुष्य में तप , त्याग , वैराग्य , सदाचार , संयम , पर उपकार की वृद्धि होती हैं ! जीवन के कठिन समय में भी विचलित नहीं होते ! 
  

Tuesday, August 27, 2013

aja ekadashi

भाद्र पक्ष की कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी मनाई जाती है । इस व्रत में आत्मशुद्धि तथा अध्यात्मिकता का मार्ग खुलता है ।

कथा----

  •   सूर्य वंश में राजा हरिश्चन्द्र का जन्म अयोध्या नगरी में हुआ था। राजा हरिश्चन्द्र के द्वार पट पर एक श्याम पट लगा था और जिसमें मडीयों से लिखा था ,"इस द्वार पर मुंह माँगा दान दिया जाता है ,कोई भी खाली हाथ नहीं जाता है "

    महर्षि विश्वामित्र ने पढ़ कर कहा यह लेख मिथ्या है।  राजा बोले 'आप परीक्षा कर लें महाराज "

    विश्वामित्र बोले --अपना राज्य मुझे दे दो। राजन ने कहा राज्य आपका है ,और क्या चाहिए ? 

    विश्वामित्र बोले- : दक्षिणा भी तो लेनी है "रहू ,केतु और शनि की पीड़ा भोगनी सहज है ,साढ़ेसाती का कष्ट भी सुगम है ,मेरी परीक्षा में पास होने बड़ा ही कठिन है। आपको मुर्दे जलने होंगे ,आपकी पत्नी को दासी बनना पड़ेगा। यदि आप इन कष्टों से भय नहीं तो हमारे साथ काशी चलें। 

    राजा पत्नी और पुत्र के साथ काशी गए वहां स्वयं श्मशान में डोम (शवों को जलने के लिए लकड़ी बेचने वाले ) बने ,पत्नी दासी बनी। 

    राजा के पुत्र को नाग ने डस लिया परन्तु ऐसी विपत्ति में भी राजन ने सत्य का मार्ग नहीं त्यागा। 

    परन्तु मन में शोक उत्पन्न हुआ।  उस समय गौतम ऋषि ने राजा को अजा  एकादशी का व्रत विधि पूर्वक करने को कहा।  राजा ने विधिपूर्वक अजा  एकादशी का व्रत पूजन किया और इस एकादशी के व्रत के प्रभाव से अपने पुत्र को जीवित पाया तथा पत्नी को आभूषणों से युक्त पाया।  एकादशी व्रत के प्रभाव से अनंत में स्वर्ग को प्राप्त हुए। 

    इस कथा के महात्म्य का फल अश्वमेघ यग्य के फल के सामान माना गया है। 

    इस दिन बादाम था छुहारे का सागार लिया जाना चाहिए।

Thursday, August 15, 2013

prarthana

  ऐसी कृपा करो भगवान् ,हरदम रहे तुम्हारा ध्यान।
 ऐसा दे दो द्रढ़ विश्वास ,आपको समझें अपने पास ।। 
 
करें तुम्हारा ही गुणगान , ऐसी कृपा करो भगवान्।
 सुख में आपको भूल न पाएं ,दुःख आने पर न घबराएं ।। 
 
सुख में दुःख में रहे समान  ऐसी कृपा कर भगवान्।  
करें जगत के सारे धन्दे  ,पर धंधों के पड़े न फंदे ।। 
 
जीवन होवे कमल समान ,ऐसी कृपा करो भगवान्
हर इक से हम करें भलाई ,किसी के साथ न करें बुराई ॥ 
 
ऐसे नेक बने इंसान ,ऐसी कृपा करो भगवान् ।
दयावान और परोपकारी ,सब के बन जायें हितकारी ।। 
 
सारे जग का चाहें कल्याण ,ऐसी कृपा करो भगवान्।
 गुण अपनाएं अवगुण छोड़ें ,झूठ ,कपट चल से मुख मोड़ें। 
 
नम्र बनें तज कर अभिमान ,ऐसी कृपा करो भगवन। 
हे जगदीश्वर अन्तर्यामी ,मिल कर हम सेवक हे स्वामी। 
 
मांग रहे तुम से वरदान ,सब को सुमति करो प्रदान। 
ऐसी कृपा करो भगवान् ।। 
 

putrda ekadashi

 
श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के रूप में पूजा जाता है । भगवन विष्णु की पूजा अर्चना करके उपवास रखा जाता है । व्रत ,पूजा के साथ ही भजन कीर्तन करते हुए श्री विष्णु भगवान् के समक्ष ही शयन भी किया जाना चाहिए । कहा ये जाता है की इस एकदशी के व्रत से पुत्र प्रप्ति होती है ।

कथा ----

            प्राचीन समय में महिष्मति नगरी में महीजित  नाम का राजा राज्य करते थे । अत्यंत शांतिप्रिय धर्मात्मा तथा ज्ञानी थे परन्तु उनके कोई भी संतान नहीं थी ,जिसके कारण राजा अत्यंत दुःख में डूबे रहते थे । एक बार राजा ने राज्य के समस्त मुनियों को बुलाया और संतान प्राप्ति का उपाय पूछा ,! इस पर परम ज्ञानी ऋषि लोमेश ने बताया की अपने पूर्व जन्म में श्रावण मास की एकादशी को प्यासी गाय को सरोवर में पानी पीने से से रोका था और उसी गाय के  श्राप से आप अभी तक निः संतान हैं। 
             अतः आप श्रावण मास की एकादशी का व्रत विधिपूर्वक करें तथा रात्रि जागरण कीजिये तो संतान की प्राप्ति अवश्य होगी।  तब राजा ने ऋषि की आज्ञानुसार  एकादशी का विधिपूर्वक व्रत किया,मुनियों और संत जनों को भोजन कराकर दक्षिणा दी , और  उन्हें  संतान की प्राप्ति हुई। 
              इस दिन गुड़ का सागार लिया जाना चाहिए /

Sunday, August 11, 2013

ganesh vandana

 

                                 गजानन कर दो बेड़ा पार ,आज हम तुम्हें बुलाते हैं । 

              तुम्हें मनाते हैं गजानन ,तुम्हें मानते हैं ॥-


  1. सबसे पहले तुम्हें मनावें ,सभा बीच में तुम्हें बुलावें । गणपति आन पधारो ,हम तो तुम्हें मनाते हैं ।। 
     २. आओ पार्वती के लाला , मूषक वाहन सुंड -सुन्डाला । जपें तुम्हारे नाम की माला ,ध्यान लगाते हैं ॥

     ३. उमापति शंकर के प्यारे ,तू भक्तों के काज सँवारे । बड़े-बड़े पापी तारे ,जो शरण में आते हैं ॥

     ४. लड्डू पेड़ा भोग लगावें ,पान सुपारी पुष्प चढ़ावें । हाथ जोड़ के करें वंदना ,शीश झुकाते हैं ॥

     ५. सब भक्तों ने टेर लगायी , सब ने मिलकर महिमा गाई । रिद्धि -सिद्धि संग ले आओ ,हम भोग लगते हैं ॥ 

Tuesday, July 16, 2013

sawan aur shiv pooja


सावन माह का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व है । साथ ही इस माह में शिव जी की पूजा का भी विशेष विधान है । लोग इस माह में मांस -मदिरा का त्याग कर देते है ,कुछ लोग बाल भी नहीं बनवाते हैं ,और पूरे सावन में शंकर जी के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं । इस माह में शिव -पुराण पढ़ने  का विशेष महत्त्व है।

सावन में ही नहीं अपितु हर माह में शिव पूजा का फल मिलता है ,  मगर सावन माह शंकर जी अति प्रिय है , कहा जाता है सावन में रुद्राभिषेक करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है । माता पार्वती ने शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए कठिन तप किया था ।लोग कांवर ले कर जाते हैं और शिव धाम में जाकर जलाभिषेक करते हैं ।
  • पूरे  सावन में विल्व -पत्र चढाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है .। 
  • विल्व -पत्र पर राम नाम लिख कर शिव जी पर चढ़ाएं । 
  • सावन में शहद या गन्ने के रस से अभिषेक का विशेष महत्त्व है .। 
  1. शिव पुराण में भगवान् शिव पर विभिन्न पुष्पों की पूजा का क्या फल मिलता है इसका विस्तृत वर्णन है --

    • लाल डंडे वाले धतूरे के पुष्प चढ़ाने से उत्तम संतान की प्राप्ति  होती है । .
    • आयु की कामना रखने वाला यदि सावन माह में सवा लाख दूर्वा चढ़ाये तो दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है । 
    •  तुलसी दल चढ़ाने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है । 
    • सफ़ेद और लाल आक के पुष्प भोग और मोक्ष दोनों ही प्रदान करते हैं । 
    • बंधूक (दुपहरिया ) के पुष्प चढ़ाने से आभूषणों की प्राप्ति होती है । 
    • चमेली के पुष्प चढ़ाने से वाहन   आदि की प्राप्ति होती है ऐसा शिव पुराण में वर्णन है । 
    • शमी -पत्र चढ़ाने से भी मोक्ष की प्राप्ति होती  है । 
    • बेल ,जूही और कनेर के पुष्प वस्त्र ,और धन-धन्य दिलाने वाले होते हैं । 
    • राई  के पुष्प शत्रुओं पर विजय दिलाते हैं । 
    • चंपा और केवड़ा के अतिरिक्त सभी पुष्प शिव जी को प्रिय हैं । 

    इन सभी पुष्पों को कम से कम सवा लाख की मात्रा में यदि चढ़ाया जाये तो अभीष्ट की प्राप्ति होती है .

    • भगवान शिव को चावल के अक्षत चढाने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है । 
    • किसी  भी पूजा  का फल तब प्राप्त होता है जब पूजा सच्चे मन और लगन से की जाये । 
    सावन में गन्ने के रस से अभिषेक करने से गृह कलह से मुक्ति मिलती है । सवा लाख तिलों से शिवजी को आहुति दी जाये तो शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है ।


Thursday, July 11, 2013

guru poornima

अषाढ़ की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा  के रूप में मनाया जाता है । व्यास ऋषि जिन्होंने चारों वेदों का ज्ञान दिया ,अतः उनको आदिगुरू के रूप में याद किया जाता है ।
प्राचीन समय में विद्यार्थी गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त करने जाते थे और अपने गुरु को शक्ति अनुसार दक्षिणा देते थे ,केवल गुरु ही नहीं अपितु ,माता ,पिता बड़े भाई -बहन भी गुरु की तरह पूज्यनीय हैं अतः यदि गुरु न हों तो उन्हें पूजा जा सकता है ।

गुरु पूजा के दिन स्नानादि से निवृत होकर गुरु के लिए वस्त्र ,फल ,फूल ,माला अर्पण करना चाहिए । इस पर्व को श्रद्धा -भाव से मनाना चाहिए ।
१. महर्षि वाल्मीकि के गुरु ऋषि नारद थे जिन्होंने उन्हें उपदेश देकर सही राह पर चलाया और महर्षि वाल्मीकि ने .ज्ञान प्राप्त कर रामायण की रचना की .
२. राजा  राम चन्द्र के गुरु वशिष्ठ थे ।
३. श्री कृष्ण जी के गुरु संदीपन थे ।
४. राजा जनक गुरु महर्षि   अष्टावक्र थे ।
५. स्वामी विवेकानंद के गुरु श्री परमहंस थे ।